एक दिन अपने कंगन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
सबका मायूस सा मन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
कुछ दिन ये घर सुनसान लगेगा तेरे यहां ना होने से
इन कदमों की छन छन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
सारा कर्जा चुकता कहकर वो मेरी पागल बहना
वर्षों की जलन चुभन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
पीछे मुड़ मुड़ देखेंगे तुझको रोता हुआ चेहरा लेकर
जब आंसू भरा दामन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
कौन करेगा सही वक्त पर पापा मम्मी की केयर को
यही उलझन वुलझन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
शायद उस दिन इस चहरे पर मायूसी छा जाएगी
एक बैग में सारा बचपन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी
- @itzskushwaha