Friday, 5 June 2020

सब कुछ कर मिया.. 'प्यार' ना कर ( Sab Kuch Kar Miya .. " Pyar Nar Kar " )

अपना समझ बैठ.. 'इंतज़ार' ना कर
सब कुछ कर मिया.. 'प्यार' ना कर

अदब से खेलते है.. ये मतलब वाले
अपने ही आइने में.. तू 'वार' ना कर

शिकार पे निकला है तो शिकार कर
पर घायल परिंदे का 'शिकार' ना कर

जिन ईटो ने संभाला है कल तुझको
उन ईटो की तबियत 'बीमार' ना कर

गलती से जो बह गया आंख से पानी
फिर से उनका पानी 'बेकार' ना कर

अपना समझ बैठ.. 'इंतज़ार' ना कर
सब कुछ कर मिया.. 'प्यार' ना कर

No comments:

Post a Comment

Ghazal

Meri Behan Chali Tu Jayegi | itzskushwaha Poetry

एक दिन अपने कंगन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी सबका मायूस सा मन लेकर मेरी बहन चली तू जायेगी कुछ दिन ये घर सुनसान लगेगा तेरे यहां ना होने से इन...

Popular Posts